छत्तीसगढ़ में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे पीएम मोदी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- 2 नवंबर को भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है | घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल और भाजपा के दिग्गज नेता घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है | संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं | भाजपा का घोषणा पत्र किसानों और युवाओं पर केंद्रित हो सकता है |
अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे जारी कर सकते हैं | 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं | इस दौरान वे कांकेर में चुनाव प्रचार करेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे | संभवत: इसी बीच वे घोषणा पत्र भी जारी कर सकते हैं | इसके बाद पीएम मोदी 4 नवंबर को दुर्ग में भी चुनाव प्रचार करेंगे | वहीं 14 नवंबर को वे फिर से छत्तीसगढ़ आ सकते हैं | जहां वे राजधानी रायपुर में रोड शो भी करेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments