पीएम मोदी आज देंगे 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र...पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत को कुशल श्रमशक्ति तैयार कराने में बताया सक्षम। मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर शहर में आयोजित जी-20 श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा की विश्व स्तर पर गतिशील कार्यबल आने वाले कल की एक वास्तविकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में शनिवार को 44 जगहों पर होने वाले रोजगार कैंप में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा लगभग 70 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। पीएमओ के अनुसार देश भर से चुने गये उम्मीदवार राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकार में शामिल किये जायेंगे। यह भर्तियां परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य, कार्मिक, जल संसाधन विभाग और प्रशिक्षण विभाग में भी की जा रही हैं।
सरकार द्वारा किये गये वार्तालाप में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता की प्रतिबद्धता को पूरा करने हेतु रोजगार मेला रोजगार सृजन की दिशा में एक सुनेहरा कदम है। आयोजित रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में काम करेगा। यह मेला युवाओं के आत्मनिर्भरता के साथ-साथ देश के विकास में भाग लेने का भी अवसर प्रदान करेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments