google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी चार रेल लाईनें देश को करेंगे समर्पित....

Sep 10, 2023
1 min read




























































14/09/23 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोंड़ातराई में जनसभा लेंगे। इस दौरान वे चार रेल लाइन परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करने जा रहे हैं। वहीं प्रदेश में नौ क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी करेंगे। एक लाख सिकलसेल मरीजों को कार्ड का वितरण भी होगा। कार्यक्रम के लिए तीन विशालकाय डोम बन रहे हैं। सबसे बड़ा डोम एक लाख वर्गफुट से भी बड़ा होगा।


लंबे समय बाद रायगढ़ की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। इस मौके को बड़ा बनाने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। जनसभा स्थल पर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। देश और प्रदेश केे कई वीवीआईपी 14 सितंबर को रायगढ़ में रहेंगे। उससे दो दिन पहले ही केंद्र से कर्ई टीमें व्यवस्था देखने पहुंच जाएंगी। इस दिन केवल सभा ही नहीं होगी बल्कि कई सौगातें भी पीएम देकर जाएंगे।


प्रदेश की चार रेल लाइनों पेंड्रारोड से अनूपपुर तीसरी लाइन, चांपा-जामगा तीसरी लाइन, तलाईपाली एमजीआर लाइन और खरसिया-धरमजयगढ़ रेल कॉरीडोर 122 कि.मी.को देश को समर्पित करेंगे। रेल कॉरिडोर का पूरा रूट 122 किलोमीटर का है जिसमें मुख्य लाइन खरसिया से कारीछापर 44 किमी डबल लाइन, कारीछापर से धरमजयगढ़ 30 किमी सिंगल लाइन, स्पर लाइन 28 किमी सिंगल लाइन और फीडर रूट 20 किमी शामिल है। इन लाइनों के कारण प्रदेश का वो हिस्सा भी रेल कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है जो सालों से पिछड़ा हुआ है। तलाईपाली और खरसिया लाइन पर तो ट्रायल के बाद रैक लग रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html