पीएम मोदी आज दोपहर 2.30 बजे आएंगे, प्रहलाद जोशी, आरके सिंह, मंडाविया और गजेन्द्र सिंह शेखावत का आगमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितंबर को प्रस्तावित रायगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गयी है। आज से भव्य डोम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं, पीएम मोदी का इस मर्तबे कार्यक्रम टलने वाला नहीं है। आज या कल पीएमओ से प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी होने की संभावना है। पीएम मोदी की जनसभा को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन व पुलिस ने एक्सरसाईज प्रारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को रायगढ़ की पावन धरा से चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी की महती सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में अपरिमित उत्साह व्याप्त है।
पीएम मोदी के जनसभा की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी के कंधों पर है। प्रदेश नेतृत्व ने जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को कहा है कि वे पूरे मनोयोग के साथ पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बनाकर पीएम के प्रवास को यादगार बनाएं। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर के रविवार को रायगढ़ आने की खबर है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल रायगढ़ पहुंचे और उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक ली। प्रधानमंत्री अपने प्रवास के दौरान कई बहुमहत्वाकांक्षी शासकीय परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments