मुख्य अतिथि पीएम मोदी होंगे, राम मंदिर में वैदिक अनुष्ठान 16 जनवरी से....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अयोध्या में मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले राम मंदिर में राम लला समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान 16 जनवरी 2024 से शुरू होंगे। वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित 22 जनवरी 2024 को राम लला के अभिषेक का अनुष्ठान करेंगे। ज्योतिषियों व पुजारियों से परामर्श के बाद 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे। राय ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी प्रोटोकॉल के तहत समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आमंत्रित अतिथि के जाने के बाद ही वे राम लला के दर्शन कर सकेंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि ट्रस्ट ने राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी संप्रदायों के 4 हजार संतों को आमंत्रित किया है।
ट्रस्ट ने समाज के सभी क्षेत्रों के ढई हजार प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया है जिनमें वैज्ञानिक, परमवीर चक्र विजेता और उनके परिवार के सदस्य और कलाकार हैं। मंदिर आंदोलन में भूमिका निभाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया है। चंपत राय ने कहा कि हमने सौ से अधिक लोंगों को भी आमंत्रित किया है। मंदिर परिसर के अनुसार लोगों को समारोह के लिए आमंत्रित किया है। मेहमानों को अपना आधार कार्ड लाना होगा। मेहमानों को राम जन्मभूमि पर करीब 3 घंटे बैठना होगा। मंदिर 23 जनवरी से भक्तों के लिए खोला जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने ठंड के के कारण विभिन्न संप्रदायों के बुजुर्ग प्रमुखों से फरवरी में अयोध्या आने की अपील की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments