PM मोदी - हम रेड टेप हटाकर, रेड कार्पेट बिछा रहे है....

प्रधानमंत्री BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं | यहां मंगलवार को पीएम मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया | इसमें पीएम ने भारत की उपलब्धियों के बारे में बताया |
पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में उथल-पुथल के बावजूद भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है | आगे भारत जल्द 5 ट्रिलियन वाली इकोनोमी बनेगा | इतना ही नहीं भारत आने वाले वर्षों में दुनिया का ग्रोथ इंजन होगा | पीएम ने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों में बदल दिया |
मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में सरकार ने मिशन मोड में बदलाव किए हैं, उनसे भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार करने में आसानी) में बढ़ोतरी हुई है | बिजनेस करने के लिए अनुमति लेने की जो अलग-अलग नीतियां थीं उनके भार को कम किया है | मोदी ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार रेड टेप को हटाकर रेड कार्पेट बिछा रही है, जिससे व्यापार के विकल्प बढ़ें |
आगे मोदी ने BRICS बिजनेस काउंसिल को 10वीं वर्षगांठ की बधाई दी | मोदी बोले कि पिछले 10 सालों में BRICS बिजनेस काउंसिल ने आर्थिक सहयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments