google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

PM मोदी - हमारे लिए एक ही जाति...वे गरीब हैं जिनके कल्याण के लिए काम करना है .....

Aug 5, 2023
2 min read
























प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों एनडीए सांसदों की बैठकों को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को यूपी के काशी, गोरखपुर और अवध क्षेत्र के एनडीए सांसदों की बैठक थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों से ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहने और अपनी सरकार के कामों का प्रचार करने की सलाह दी।


दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राम मंदिर बनाना और आर्टिकल 370 हटाना हमारी विचारधारा से जुड़े मुद्दे हैं, लेकिन इससे वोट नहीं मिलने हैं। उन्होंने कहा कि वोट हमें गरीब के लिए काम करने से मिलते हैं, इस कारण हम सभी को गरीब कल्याण के बारे में सोचकर ही काम करना चाहिए।


प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को सलाह देकर कहा कि वे अपने अपने लोकसभा क्षेत्रों में कॉल सेंटर की स्थापना करें ताकि अपने कामों का प्रचार कर सकें। पीएम मोदी ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठे भ्रम को दूर करने के लिए प्रोफेशनल सोशल मीडिया टीम रखने की भी सलाह दी है। पीएम मोदी ने कहा कि सभी सांसद अपने क्षेत्रों में नए काम करवाने की जगह जो काम सरकार द्वारा किए गए हैं उनका ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें।


पीएम मोदी ने कहा कि जनता में ज्यादा से ज्यादा सक्रियता बढ़ाने के लिए सांसदों को जमीनी स्तर पर पहुंच बनानी होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं को जरूतमंद तक पहुंचाना ही है, लेकिन उनका फीडबैक भी पता करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के सांसदों से कहा कि विपक्ष को जातियों की राजनीति करने दीजिए लेकिन हमारे लिए सिर्फ एक जाति है वहां है गरीब। हम सभी को गरीब कल्याण के लिए काम करना है, हर गरीब के लिए काम करना है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html