google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी ने गरबा गीत के साथ की नवरात्रि पर्व की शुरुआत.....

Oct 16, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नवरात्रि पर्व की शुरुआत ‘माडी’ नाम से एक नया गाना जारी करके की है। पीएम मोदी ने एक्स पर किए एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने इस गीत के बोल लिखे हैं, जिसे दिव्य कुमार ने अपनी आवाज दी है। मीत ब्रदर्स ने इस गाने को कम्पोज किया है। यह गाना गुजराती में गाया गया है और जो 9 दिवसीय नवरात्रि उत्सव की शुरुआत करने के लिए एकदम सही गरबा सॉन्ग है। गौरतलब है ‎कि ‘माडी’ दूसरा गाना है जिसे पीएम मोदी ने इस साल नवरात्रि के लिए लिखा है।


उन्होंने खुलासा किया कि गरबो नाम से एक और गाना उन्होंने लिखा है। एक्स पर गाने का लिंक साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘जैसा कि शुभ नवरात्रि हमारे सामने आ रही है, मुझे पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखे गए एक गरबा सॉन्ग को साझा करते हुए खुशी हो रही है। उत्सव की लय को सभी को गले लगाने दें। मैं दिव्य कुमार का इस गरबा को आवाज देने और संगीत देने के लिए मीत ब्रदर्स का धन्यवाद करता हूं।’ इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने गरबो गाना जारी किया और खुलासा किया कि यह एक ट्रैक है जो उन्होंने सालों पहले लिखा था। उन्होंने गरबा गीत की खूबसूरत प्रस्तुति के लिए गायिका ध्वनि भानुशाली को भी धन्यवाद दिया।


पीएम मोदी ने ट्वीट किया ‎कि मेरे द्वारा वर्षों पहले लिखी गई गरबा की इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जस्टम्यूजिक की टीम को धन्यवाद! यह कई यादें वापस लाता है। मैंने कई वर्षों से नहीं लिखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा, जिसे मैं नवरात्रि के दौरान साझा करूंगा।’ इधर कंगना रनौत ने गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‎कि कितना खूबसूरत है, चाहे वह अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं हों या पीएम नरेंद्र मोदी के लिखे गीत/कविताएं और कहानियां, हमारे नेताओं को कला की सुंदरता और कोमलता में लिप्त देखना हमेशा दिल को छू जाता है। सभी कलाकारों के लिए बहुत प्रेरणादायक।’ बता दें ‎कि पीएम मोदी की साहित्य और लेखन में काफी रुचि रही है। वह कविताएं लिखते हैं। ज्यादातर गुजराती में लेखन करते हैं। उनकी अब तक 14 किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html