google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी- मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल...एक ने कहा- टीवी में देखा है आपको...

Jul 29, 2023
1 min read



















पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। मौका था अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 के उद्घाटन का। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ खूब मस्ती की। बच्चों के साथ एंजॉयमेंट का वीडियो खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी जैसे ही बच्चों से मिलने पहुंचते हैं, बच्चों में एक नया जोश देखने को मिलता है। पीएम को देखते ही बच्चे उनसे लिपट जाते हैं और कहते हैं, 'नमस्ते मोदी जी।' पीएम मोदी बच्चों से पूछते हैं कि 'मोदी जी को जानते हो तुम लोग' एक बच्चा बोलता है, 'मैंने आपकी वीडियो टीवी में देखी है।' पीएम मोदी ने कहा- कहां देखा था? मैं क्या करता था टीवी पर? इन सवालों के साथ ही पीएम मोदी बच्चों के साथ मग्न हो जाते हैं। वीडियो में पीएम मोदी बच्चों के साथ पेंटिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान के भारत मंडप में शनिवार, 29 जुलाई को अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का उद्घाटन किया। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर इस समागम का आयोजन किया गया, जो दो दिन चलेगा। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण देते हुए शिक्षा जगत में होने वाले बड़े बदलावों पर चर्चा की, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तीन साल पूरे होने पर उन्होंने देशभर के बुद्धिजीवियों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने इसे एक मिशन की रूप में लिया और आगे भी बढ़ाया। पीएम मोदी ने पीएम श्री योजना (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत राशि की पहली किस्त भी जारी की।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html