‘मन की बात’ में बोले PM मोदी-“कर्तव्य पथ पर चलकर बनें बदलाव का जरिया”...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता से ‘मन की बात’ की. पीएम के मन की बात का आज 105वां एपिसोड प्रसारित किया गया. इस दौरान जी-20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता और जी-20 का जिक्र किया गया. पीएम ने भारत के लोगों से अपने देश की जगहों पर ही घूमने की अपील की, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और संस्कृति को भी समझा जा सके |
उन्होने कहा कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस है. पर्यटन का मतलब सिर्फ सैर सपाटा नहीं बल्कि इसका बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है. सबसे कम इनकम में सबसे ज्यादा रोजगार इसी सेक्टर से आता है. बीते कुछ सालों में लोगों के भीतर भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है | जी-20 सम्मेलन के बाद भारत का मान और बढ़ गया है. जी-20 में आए 1 लाख डेलिगेट्स यहां का जो अनुभव अपने साथ लेकर गए हैं इससे टूरिज्म का और विस्तार होगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments