google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

14 सितंबर को पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा,जानें हर मिनट का अपडेट.....

Sep 12, 2023
1 min read





























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों ही पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं और दोनों ही पार्टी के प्रमुख नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे से पहले उनकी सुरक्षा टीम रायगढ़ पहुंच चुकी है।


कई कार्यों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन:-

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी भोपाल से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर दो बजे रायगढ़ के जिंदल हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से पीएम हेलीकॉप्टर से कोंडातराई जाएंगे। पीएम मोदी 2:15 बजे कोंडातराई पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ढाई बजे से लेकर तीन बजे तक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे और कोयला, उर्जा, रेल और स्वास्थ्य विभाग के कार्यो का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के मंत्री भी रहेंगे मौजूद। सरकारी कार्य्रकम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी 3 बजे से 4 बजे तक कोंडातराई में आम जनता को संबोधित करेंगे। आम सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html