google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ सार्थक रही पीएम मोदी की मुलाकात...

Sep 9, 2023
2 min read

































































अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम नरेन्द्र मोदी की मुलाकात बेहद सहज और सकारात्मक रही। बता दें ‎कि अमे‎रिकी राष्ट्रप‎ति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार की शाम भारत पहुंचे। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह सीधे प्रधानमंत्री आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। बातचीत का दौर करीब 1 घंटे से ज्यादा देर तक चला।


इसके बाद बाइडेन होटल के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व पीएम मोदी ने मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ व बांग्लादेश पीएम शेख हसीना से भी हुई द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत करके खुशी हुई जो बाइडेन, हमारी मुलाकात बहुत सार्थक रही। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, हम कई विषयों पर चर्चा करने में सक्षम रहे जो भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाएंगे। हमारे देशों के बीच की दोस्ती वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने में एक महान भूमिका निभाती रहेगी। इससे पहले पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री जगन्नाथ से मुलाकात की। इसके बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ भी द्विपक्षीय मुलाकात की। मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से बातचीत की और ‘ग्लोबल साउथ की आवाज आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।


मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और मेरी बहुत अच्छी मुलाकात हुई। यह भारत-मॉरीशस के संबंधों के लिए विशेष वर्ष है, क्योंकि हमारे कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए हैं। हमने अवसंरचना, फिनटेक, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श किया। ग्लोबल साउथ की आवाज आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई। वहीं जी-20 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय सहयोग में विविधता लाने पर बातचीत की और ‘कनेक्टिविटी (संपर्क) तथा वाणिज्यिक संपर्क जैसे मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ सार्थक विचार-विमर्श किया। एक्स पर मोदी ने कहा, ‎कि पिछले नौ वर्षों में भारत-बांग्लादेश संबंधों में प्रगति बहुत सुखद रही है। कनेक्टिविटी, वाणिज्यिक जुड़ाव समेत अन्य मुद्दों पर हमारी बातचीत हुई।


गौरतलब है ‎कि प्रधानमंत्री मोदी अगले तीन दिन में 15 द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि ये बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा का तथा विकास सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेंगी। मोदी ने कहा, मैं कई नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ मित्रता और सहयोग के संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय वार्ता करुंगा। मोदी शनिवार को ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी20 के सत्रों में शामिल होंगे। रविवार को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन के दौरान बैठक करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html