google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राहुल गांधी पर पीएम मोदी का बड़ा हमला....

Nov 14, 2023
3 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बैतूल - मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम को थम जाएगा. भाजपा और कांग्रेस ने आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, बीजेपी की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में मोर्चा संभाला, तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभाएं रखी गईं |


पीएम मोदी ने बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए राहुल पर भी तंज कसे. प्रधानमंत्री ने राहुल के ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान पर कहा, ‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है |


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तो भारत में हर साल 20 हजार करोड़ रुपये से कम के मोबाइल फोन बना करते थे. जबकि आज भारत में साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल बनते हैं. आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है. त्योहारों के अवसर पर भारत में बने उत्पाद, भारतीयों के बनाए उत्पाद खरीद रहा है. लेकिन क्या कांग्रेस के किसी भी नेता ने लोकल के लिए वोकल होने को कहा ?’


उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के दांवों की पोल खुलती जा रही है. आज हमें पूरे एमपी से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है. कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते हैं. ये चुनाव है मध्य प्रदेश के विकास को डबल इंजन की रफ्तार देने का. नौजवानों, महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर देने का. कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार के पंजे को फिर कभी भी मध्य प्रदेश की तिजोरी पर हाथ न लगा देने का. आपको याद रखना है कांग्रेस का पंजा छीनना जानता है, लूटना जानता है. जहां-जहां कांग्रेस आई, वहां-वहां तबाही लाई |’


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के हरदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ‘मेड इन चाइना’ को ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ बनाने की बात कही थी. उन्होंने कहा, ‘आप मोबाइल फोन के पीछे देखो, शर्ट के पीछे देखो, जूते के नीचे देखो, आपको मेड इन चाइना दिखेगा. आपने कभी किसी कैमरे के पीछे, शर्ट के पीछे मेड इन मध्य प्रदेश देखा है? यह हम करना चाहते हैं |’


राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘मैं चहाता हूं कि हमारी सरकार आने के बाद युवा बेरोजगार ना रहें, वे फैक्ट्रियों में काम करें. एक दिन ऐसा आए जब चाइन का कोई युवा अपना फोन निकाले तो उसके पीछे लिखा हो मेड इन मध्य प्रदेश. वह कहे कि यार यह मध्य प्रदेश कहां है? मैं जाकर देखना चाहता हूं. यह कौन सी जगह है जिसने हमारी सारी नौकरी ले ली और मेड इन चाइन को मेड इन मध्य प्रदेश बना दिया |’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html