पीएम मोदी का आगमन फिर एक बार छत्तीसगढ़...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते हैं। पीएम 7 अगस्त को रायगढ़ आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक यहां पीएम एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। हलाकि की इस दौरे पर अभी पीएम ने घोषणा नहीं की है।
भारतीय जनता पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन को तैयारियां करने के निर्देश मिल चुके हैं मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर संभाग के अलग-अलग जिलों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बड़ी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
पी एम मोदी कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण, और शिलान्यास कर सकते हैं। पार्टी स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी ओम माथुर रायगढ़ पहुंच रहे हैं। बताया गया कि पीएम मोदी महीने भर में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस बार वो रायगढ़ में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम इस बार नेशनल हाईवे से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। भाजपा पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर देर शाम रायगढ़ पहुंचेंगे। वो स्थानीय प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर सभा की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। कहा जा रहा है कि सभा को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को प्रमुख जिम्मेदारी दी जा सकती है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments