BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में PM मोदी का संबोधन,'अब तो विपक्ष भी कहता है- NDA सरकार 400 पार'...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हुआ. दिल्ली के प्रगति मैदान स्थिति भारत मंडपम में इसका आयोजन किया गया था. पीएम मोदी ने समापन सत्र को संबोधित किया. पीएम मोदी अपने संबोधन की शुरुआत जैन मुनि विद्यासागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की. उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है. मैं उनसे कई वर्षों में कई बार मिला. अभी कुछ महीने पहले, मैंने अपने दौरे का कार्यक्रम बदला और सुबह-सुबह उनसे मिलने पहुंच गया तब नहीं पता था कि मैं कभी नहीं देख पाऊंगा...उन्हें दोबारा नहीं देख पाऊंगा. आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य 108 पूज्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं'. यह कहते हुए प्रधानमंत्री का गला रुंध गया, वह भावुक हो गए और कुछ देर के लिए अपना संबोधन रोक दिया.
पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा, 'भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घंटे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है. लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वे देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं. अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वे देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं. अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है. हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है. हमे सबका विश्वास हासिल करना है. जब सबका प्रयास होगा, तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी BJP को ही मिलेंगी. इन दो दिनों में जो चर्चा और विचार-विमर्श हुआ है. ये देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हैं'.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments