google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी ISRO वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे......

Aug 26, 2023
1 min read



























































पीएम मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे हैं. सुबह करीब 6 बजे उनका विमान HAL एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. यहां से पीएम मोदी इसरो हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और सुबह करीब 7 बजे चंद्रयान-3 को भेजने वाली वैज्ञानिकों की टीम से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा पीएम एयरपोर्ट के बाहर और इसरो सेंटर से करीब 1 किमी दूर जालाहली में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "हमारे ISRO वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत को गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और जुनून वास्तव में अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति है।"


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा खत्म करने के बाद आज शनिवार को स्वदेश लौट आए हैं. वह ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे हैं. 40 साल में भारत के किसी प्रधानमंत्री की ये पहली ग्रीस यात्रा थी. पीएम मोदी से पहले 1983 में इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते ग्रीस का दौरा किया था. पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद ग्रीस पहुंचे थे. यह यात्रा ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर आयोजित की गई थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html