google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद पहुंचे थे पीएम मोदी..

Nov 20, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया खेला गया था। 19 नवंबर 2023 की तारीख इंडियन क्रिकेट फैन्स अपनी याद में बिल्कुल नहीं रखना चाहेंगे। वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैच जीतने वाली भारतीय टीम फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से हार गई। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया और यह मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम पहुंचे थे।

पीएम मोदी पूरा मैच नहीं देख पाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के बीच में स्टेडियम पहुंच गए थे। इंडियन टीम की हार के बाद पीएम मोदी ने ड्रेसिंग रूम में जाकर भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की कोशिश की। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल मैच में तीनों डिपार्टमेंट में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मात खा गई।


रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘टूर्नामेंट हमारे लिए शानदार रहा, लेकिन हम कल कुछ कम रह गए। हम सभी का दिल टूटा हुआ था, लेकिन लोगों का सपोर्ट हमें आगे बढ़ा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी कल ड्रेसिंग रूम में आए यह हमारे लिए खास था, यह हमारे लिए बहुत मोटिवेटिंग था।’ वहीं, तेज गेंदबाज शमी ने लिखा, ”दुर्भाग्य से कल (रविवार) हमारा दिन नहीं था। मैं पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम और मेरा सपोर्ट करने के लिए सभी भारतीयों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं, जो विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आए और हमारा हौसला बढ़ाया। हम वापसी करेंगे!”


भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में लीग मैच से लेकर सेमीफाइनल तक हर एक मैच जीता था। इस दौरान लीग राउंड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी छह विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 लीग राउंड के दौरान दो मैच गंवाए थे। एक साउथ अफ्रीका के खिलाफ और एक इंडिया के खिलाफ। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया और फिर फाइनल में उसने इंडिया को हराया। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि फाइनल में शतक लगाने वाले ट्रैविस हेड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html