पीएम मोदी ने शतरंज खिलाड़ी कार्तिकेयन मुरली की सराहना की.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर मास्टर्स 2023 प्रतियोगिता में विश्व के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन पर जीत हासिल करने के लिए कार्तिकेयन मुरली की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है कि, @KarthikeyanM64 को बधाई हो, जिन्होंने कतर मास्टर्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उनकी इस सफलता ने भारत को बहुत ही गौरवान्वित किया है। कार्तिकेयन मुरली ने वर्तमान शतरंज चैंपियन और विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने की अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है। वे अपना शानदार खेल जारी रखें और खेल के अगले दौर एवं अन्य प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments