शिरडी साईं मंदिर में पीएम मोदी ने कि पूजा-अर्चना की...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मुंबई- पीएम मोदी ने शिरडी साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की | कुछ देर बाद पीएम मोदी अहमदनगर जिले में निलवंडे बांध के बाएं किनारे के 85 किलोमीटर लंबे नहर नेटवर्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे | एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इससे पानी के पाइप वितरण नेटवर्क की सुविधा से सात तहसीलों (अहमदनगर जिले के छह और नासिक जिले का एक) के 182 गांवों को लाभ होगा |बयान में कहा गया है कि लगभग 5,177 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे निलवंडे बांध का विचार पहली बार 1970 में आया था |
शिरडी साईंबाबा मंदिर में नया दर्शन कतार परिसर: आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शिरडी में नया “दर्शन कतार परिसर”, जिसकी आधारशिला पीएम मोदी ने अक्टूबर 2018 में रखी थी, एक अत्याधुनिक आधुनिक मेगा इमारत है | इसका उद्देश्य भक्तों के लिए आरामदायक वेटिंग एरिया प्रदान करना है | यह 10,000 से अधिक भक्तों की संचयी बैठने की क्षमता वाले कई प्रतीक्षा हॉलों से सुसज्जित है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments