google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कल रायपुर आ रहे, पीएम मोदी.....

Dec 12, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में जोर-शोर से की जा रही है। पीएम मोदी कल दोपहर रायपुर आ रहे है। वे नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कल वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक रायगढ़ ओमप्रकाश चौधरी और विधायक बलौदाबाजार टंकराम वर्मा ने भी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।


शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं, जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथग्रहण को देख सके इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगायी जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html