पीएम मोदी ने तमिलनाडु बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर जताया शोक......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में एक बस दुर्घटना में हुई जन हानि पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि, तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर के पास एक बस दुर्घटना के कारण हुई जन हानि से से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीध्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये दिए जाएंगे|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments