पीएम मोदी ने ऐसा कुछ नहीं कहा....जो मणिपुर को भरोसा देता - नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर हमला किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ प्रचार करते हैं न कि कोई काम करते हैं। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि इधर सदन चलता है और प्रधानमंत्री बाहर घूमते रहते हैं। नीतीश ने कहा कि सदन में जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान पीएम ने ऐसा कुछ नहीं कहा जो मणिपुर को भरोसा देता है। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार इंडिया गठबंधन से परेशान है। यह हर जगह दिखने लगा है।
देशहित और राज्य हित में इंडिया बनाया गया है। अब 2024 के चुनाव में बीजेपी बिहार से साफ हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तमाम दल एकजुट हो रहे हैं, तब भाजपा इससे घबरा गई है। नीतीश ने कहा कि आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments