पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ वासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- छत्तीसगढ़ वासियों को पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी | उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। यहां के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है। इस राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान है।
प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैं प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments