रेवंत रेड्डी को सीएम बनने पर पीएम मोदी ने बधाई दी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
तेलंगाना- पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को सीएम बनने पर बधाई दी. आज से कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. हैदराबाद के LB स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में तेलंगाना की राज्यपाल टी सौंदरराजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डी शिवकुमार समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे |
रेवंत रेड्डी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. वे तेलंगाना के दूसरे सीएम होंगे. 2013 में तेलंगाना के गठन के बाद से कांग्रेस यहां पहली बार सत्ता में आई है. यहां से अब तक के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ही दो बार सीएम बने थे. हालांकि, वे इस बार हैट्रिक लगाने से चूक गए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments