google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी ने डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख अरुणाचलम के निधन पर शोक व्यक्त किया.....

Aug 18, 2023
1 min read































































प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व महानिदेशक वी.एस. अरुणाचलम के निधन पर शोक व्यक्त कर कहा कि उनके निधन से वैज्ञानिक समुदाय और सामरिक विश्व में एक बड़ा खालीपन आया है। अरुणाचलम का अमेरिका में निधन हो गया। उनके परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे। पीएम मोदी ने ‘एक्स पर लिखा, डॉ.अरुणाचलम के निधन से वैज्ञानिक समुदाय और सामरिक विश्व में एक बड़ा खालीपन आ गया है।


ज्ञान, अनुसंधान के प्रति उनके जुनून और भारत की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में समृद्ध योगदान के लिए उनकी काफी सराहना की जाती है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’अरुणाचलम ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशाला और रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला में सेवाएं दी थीं। अरुणाचलम वर्ष 1982 से 1992 तक डीआरडीओ के प्रमुख और रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रहे थे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अरुणाचलम के योगदान के लिए उन्हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1980), पद्म भूषण (1985) और पद्म विभूषण (1990) से सम्मानित किया गया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html