वर्ल्ड कप फाइनल देखने आ सकते हैं PM मोदी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। फाइनल मैच को देखने के लिए देश के PM नरेंद्र मोदी चीफ गेस्ट हो सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को भी न्योता दिया गया है।
मैच देखने के लिए भारतीय कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव भी अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों के फैमिली मेंबर्स, BCCI के पदाधिकारी, ICC के बड़े अधिकारी और विभिन्न स्टेट एसोसिएशन्स के मेंबर्स भी फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
टीम इंडिया पहुंची अहमदाबाद
फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया गुरुवार को देर शाम अहमदाबाद पहुंच गई है। टीम आज यानी शुक्रवार को पहले प्रैक्टिस सेशन में शामिल होगी। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा 2013 में अंतिम बार ICC ट्रॉफी जीती थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments