PM मोदी और शेख हसीना की मुलाकात इन मुद्दों पर हुई चर्चा...

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 और 10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में होने वाले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आई हैं. द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग, सीमा प्रबंधन, व्यापार और कनेक्टिविटी और जल संसाधन सहित सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा की. चर्चाओं में बिजली और ऊर्जा, विकास सहयोग के साथ-साथ सांस्कृतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई |
इसके अलावा हाल के विकास और बहुपक्षीय मंचों पर सहकारी रणनीतियों का भी जिक्र हुआ. भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग, सीमा प्रबंधन, व्यापार और कनेक्टिविटी, जल संसाधन, बिजली और ऊर्जा, विकास सहयोग सहित द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम पर चर्चा की. क्षेत्र में वर्तमान विकास और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments