google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने जताया दुख, आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर के निधन पर...

Oct 21, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चेन्नई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने आदिगलर के सम्मान में अगले दो दिनों के लिए पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द किए हैं। आदिगलर का गुरुवार की शाम यहां निधन हो गया।


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, बंगारू आदिगलर के निधन के गहरा दुख हुआ। आध्यात्मिकता और करुणा से समृद्ध उनका जीवन हमेशा कई लोगों के लिए मार्गदर्शक रहेगा। मानवता के प्रति अपनी अथक सेवा और शिक्षा पर जोर देकर उन्होंने कई लोगों के जीवन में आशा और ज्ञान के बीज बो दिए। उन्होंने कहा, उनका काम पीढ़ियों को प्रेरित और मार्गदर्शन करता रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।


केद्रींय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, मेलमारुवथुर सिद्धार पीदम के प्रमुख पद्म बंगारू आदिगलर के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने कहा, आदिगलर अपनी आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि के लिए जाने जाते थे, जो कर्मकांडों के दायरे से परे थी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने कहा कि अम्मा की मृत्यु के बाद उनकी राज्यव्यापी पदयात्रा सहित पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html