google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

PM ने दिया लाल किले से राष्ट्र को संदेश, इस गांव में पर्यावरण को बेहतर बनाने किया गया वृक्षारोपण...

Aug 15, 2023
1 min read


























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

जश्न-ए-आज़ादी..हर तरफ रही स्वतंत्रता दिवस की धूम.....

रायपुर, 15 अगस्त 2023,देश की स्वतंत्रता के देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर जहां देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर को भारत को स्वच्छ, सुंदर बनाने का संकल्प दिलवाया। वहीं देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण को सुंदर रखने की मुहिम भी नज़र आई।

धरसीवां के ग्राम मुरा में पं. लखनलाल मिश्र सेवा परिसर में ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।


ध्वजारोहण के बाद पं. लखनलाल मिश्र जलाशय में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व आईएएस और प्रमुख सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए गणेश शंकर मिश्रा द्वारा पीपल के पौधे का वृक्षारोपण किया गया।

स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा ने देश के महान वीरों को गाथा विद्यार्थियों को बताई। उन्होंने बताया कि देश की स्वतंत्रता कितने वीर बलिदानियों के समर्पण से हासिल हो पाई है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर शहर से लेकर गांव से मिलने वाली सहभागिता पर खुशी व्यक्त की।

साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनेक संदेश को इस दौरान मिश्रा ने स्कूली बच्चों और ग्रामीण बच्चों के साथ साझा किया। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html