google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सांवलिया सेठ मं‎दिर में पूजा-अर्चना कर पीएम ने दी 7,000 करोड़ की सौगत.....

Oct 4, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में संबोधन के दौरान जनसभा से किया ‎विकास का वादा चित्तौड़गढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के पश्चात ‎विकास कार्यों का लोकार्पण ‎किया। इस दौरान उन्होंने 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। आयो‎जित जनसभा को संबो‎धित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‎कि आज चित्तौड़गढ़ में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। गैस आधारित अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का अभियान चल रहा है।


इससे उद्योगों का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पीएम ने कहा ‎कि राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए बहुत बड़ी प्राथमिकता है। हमनें राजस्थान में एक्सप्रेस वे, हाइवे और रेलवे जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत फोकस किया है। चितौड़गढ़ में गैस आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मेहसाणा- भटिंडा- गुरदासपुर गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित की है। इस पाइपलाइन का निर्माण लगभग 4500 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। प्रधानमंत्री आबू रोड में एचपीसीएल के एलपीजी प्लांट का भी लोकार्पण किया। यह संयंत्र प्रति वर्ष 86 लाख सिलेंडरों की बॉटलिंग और वितरण करेगा तथा इससे सिलेंडर ले जाने वाले ट्रक यात्राओं की संख्या में प्रति वर्ष 0.75 मिलियन किमी की कमी आएगी।


यहां आईओसीएल के अजमेर बॉटलिंग प्लांट में अतिरिक्त भंडारण को भी राष्ट्र को समर्पित किया गया है। वहीं एनएच-12 (नया एनएच-52) पर दराह-झालावाड़-तीनधार खंड पर 4-लेन सड़क का लोकार्पण किया, जिसका निर्माण 1480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। यह परियोजना कोटा और झालावाड़ जिलों से खदानों के बीच उत्पादों के परिवहन की सुविधा प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, सवाई माधोपुर में रेलवे ओवर ब्रिज को दो लेन से चार लेन तक बनाने और चौड़ा करने की आधारशिला भी रखी। इस परियोजना से सड़कों पर भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की जा रही रेलवे परियोजनाओं में चित्तौड़गढ़-नीमच रेलवे लाइन और कोटा-चित्तौड़गढ़ विद्युतीकृत रेलवे लाइन के दोहरीकरण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।


650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरी होने वाले प‎रियोजनाओं से क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। इससे राजस्थान में ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटन को भी बढ़ावा ‎मिलेगा। प्रधानमंत्री स्वदेश दर्शन योजना के तहत नाथद्वारा में विकसित पर्यटन सुविधाओं का लोकार्पण किया। नाथद्वारा में एक आधुनिक पर्यटक व्याख्या और सांस्कृतिक केंद्र विकसित किया गया है, जहां पर्यटक श्रीनाथजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं का अनुभव कर सकते हैं। वहीं कोटा के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का स्थायी परिसर भी लोका‎‎र्पित किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html