सरकार के ड्राइवर पर पीएम को भरोसा नहीं - रागिनी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने यहां कहा कि मप्र की शिवराज सिंह की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा के 18 साल के कुशासन में समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं हैं जो प्रताड़ित न हुआ हो। जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही हैं। डबल इंजन की सरकार के पहिए अलग-अलग भाग रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उम्मीदवारी की चौथी लिस्ट में आने पर सवाल उठाते हुए कहा डबल इंजन की सरकार के ड्राइवर पर केंद्रीय नेतृत्व को खुद भरोसा नहीं। जबलपुर में हालात इस तरह बिगड़ गए है कि शहर के दामाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मुर्दाबाद के नारे लग रहे है। जबलपुर प्रवास के दौरान रागिनी नायक होटल जेक्शन में पत्रकारों से चर्चा कर रही।
कांग्रेस में हो रहे विरोध के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि 230 विधानसभा सीटों के लिए 4 हजार से अधिक कांग्रेस परिवार के सदस्यो के लिए आयोजन किया था। अब सभी को टिकिट दिया जाना संभव नहीं है तो लिहाजा नाराजगी होना स्वाभाविक बात है। पार्टी नाराज लोगों को मनाने का प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में विकास की बात को लेकर आगे बढ़ रही है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान रागिनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के पहिए लड़खड़ा रहे है। प्रधानमंत्री तक इस सरकार के ड्राइवर का नाम लेने में संकोच करते है। रागिनी ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आए थे,उन्होंने अपने भाषण के दौरान एक बार भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं लिया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख तक नहीं किया। प्रधानमंत्री इस बात को जानते है कि झूठ को ज्यादा दिन तक नहीं चलाया जा सकता है। रागिनी ने कहा कि वे जबलपुर की बेटी है और उन्हें इस बात का गर्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा 2023 में जनता कांग्रेस को चुनने जा रही हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments