टूर्नामेंट के दौरान गश खाकर गिरी खिलाड़ी, मचा हड़कंप...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पंडित लज्जा शंकर झा में चल रही राज्य स्तरीय बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान बुधवार को दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्वालियर से आई एक बास्केटबॉल खिलाड़ी अचानक गश खाकर गिर गई। बताया गया है कि ग्वालियर से आई 15 साल की प्रिया महावर की खेल के दौरान अचानक तबियत बिगड़ी और वह गश खाकर गिर गई और बेहोश हो गई। मौके पर कोई प्राथमिक उपाचार की व्यवस्था नहीं थी और न ही डॉक्टर की टीम थी।
मौके पर मौजूद म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक वरिष्ठ कर्मचारी नेता पंडित योगेंद्र दुबे ने तत्काल मौके पर मौजूद खेल अधिकारियों और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी, तब वे स्वयं अपने दुपहिया वाहन से सहयोगी के साथ बच्ची को लेकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया। कर्मचारी नेताओं ने खेलकूद के दौरान प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध रखने की मांग की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments