google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता होगा अभियान जिले के 18 तालाबों में....

Oct 2, 2023
1 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुनिया भर में शांति, अहिंसा और नैतिक चरित्र की शुद्धता का नजरिया देने वाले पूरी दुनिया की स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर, हमारे भारत की पहचान राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती के अवसर पर उनके स्वच्छ भारत के सपना को पूरा करने के लिए…महासमुंद शहर और आसपास ग्रामों के 15 तालाबों में स्वच्छता कार्यक्रमआयोजित किया जा रहा है।


इस मिशन में हम मुख्य रूप से तालाब परिसर में प्लास्टिक कचरा का निपटान कर परिसर को स्वच्छ बनाने का प्रयास करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता हेतु जनजागरण का प्रयास भी करना है, जिसमें तालाब का उपयोग उपभोग करने वालों को प्रतिदिन स्वच्छता कार्य करने की अपील, बच्चों एवं युवाओं के स्वच्छता कार्य में भागीदारी के साथ स्वच्छता के महत्व से उनको अवगत कराना, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।


इस कड़ी में दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को महासमुंद शहर के महामाया, शीतला, दर्री, नवा, बंधुआ, टामकी, गुरु, पिटियाझर तालाब के साथ-साथ आसपास के गांव बेमचा, खैरा, खरोरा, तुमाडबरी, लभराखुर्द, बेलसोडा, बरोंडाबाज़ार में समय एक साथ सुबह 07 से 10 बजे तक स्वच्छता का कार्य के प्लास्टिक कचरे के निपटान का प्रयास किया जावेगा। महासमुंद शहर व आसपास ग्राम के भाई बंधुओ से सादर अपील है, कि इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर अपने ग्राम शहर के धरोहर तालाब परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html