खतरनाक तरीके से पिटबुल डॉग ने महिला पर बार-बार किया हमला....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके की गली नंबर 14 में रहने वाली एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया | महिला अपने पड़ोसी परिवार से पिटबुल डॉग को उसके घर के बाहर शौच कराने से मना करने गई थी | पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है | घायल महिला का इलाज चल रहा है | पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है |
दरअसल, मामला दिल्ली के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में 3 नवंबर को सुबह पौने 9 बजे की है | स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 का है | यहां की रहने वाली रिया देवी ने देखा कि पड़ोसी परिवार की महिला अपने पिटबुल डॉग को रिया के घर के आगे शौच कराने के लिए लाती है |
इस बात से नाराज रिया पड़ोसी महिला से इसकी शिकायत करने गई थी | घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि रिया अपने पड़ोसी के घर के आगे खड़ी है | दोनों महिलाओं के बीच बहस हो रही है | रिया के पास में पड़ोसी का पिटबुल डॉग सड़क पर घूम रहा है | इतने में दोनों महिलाओं को झगड़ता देख एक लड़का उनके पास जाकर खड़ा हो जाता है |
पिटबुल उस लड़के को सूंघना शुरू कर देता है और उसके पैर पर दांत गड़ाने की कोशिश करता है | लड़का डर के मारे पीछे हो जाता है | इसके बाद घर के दरवाजे पर खड़ी पड़ोसी महिला रिया के पास आकर खड़ी हो जाती है | पिटबुल डॉग अपनी मालकिन के पास आता है | तभी अचानक से वह रिया के पास जाता है और उस पर झपट्टा मार देता है |
शोर मचने पर गली में हंगामा मच गया | इतने में पड़ोसी महिला के परिवार के लोग भी बाहर आ जाते हैं | उसका बेटा पहले तो पिटबुल को उठाकर घर में ले जाता है | मगर, मामला शांत नहीं होता है | युवक फिर से बाहर निकलता है और रिया को धक्का दे देता है | पिटबुल भी रिया पर हमला कर देता है |
वह किसी तरह से खड़ी होती है | पड़ोसी परिवार की एक लड़की पिटबुल को पकड़ती है | रिया कुत्ते पर पत्थर मारती है | कुत्ता लड़की के हाथ से छूटकर फिर से रिया पर झपट पड़ता है | चार-चार लोग मिलकर पिटबुल को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं | मगर, वह कंट्रोल नहीं कर पाते हैं | इतनी देर में पिटबुल रिया को कई जगह पर काट चुका होता है | कई सारे लोग आ जाते हैं | तब जाकर युवक पिटबुल को पकड़ता है | वीडियो में रिया अपना जख्मी हाथ पकड़े हुए नजर आ रही है |
बताया जा रहा है कि पिटबुल के हमले में रिया को शरीर में पांच जगहों पर जख्म हुए हैं | उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया | वहीं, पीड़ित महिला ने पड़ोसी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है | रिया ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी महिला ने जानबूझकर अपने कुत्ते को उन पर छोड़ा था | वहीं, पुलिस ने इलाके सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद केस दर्ज कर लिया है | पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments