CM नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन की तस्वीर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शेयर , अब हो रही है वायरल..

आज जी-20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर का आयोजन किया था, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री सहित कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीर जारी की है, जिसमें वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुख्यमंत्रियों का परिचय करवाता दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीस, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो भी दिख रहे हैं।
एक तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का परिचय कराते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिख रहे हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति डिनर में शामिल होने वाले कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सुक्खू इकलौते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह राजघाट पर जी20 नेताओं की अगवानी की, जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण राजघाट पर जलजमाव हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग सबसे पहले राजघाट पहुंचने वाले नेताओं में शामिल थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments