नाईट लैंडिंग की नही मिली अनुमति, नहीं पहुंच सके पाटन के कार्यक्रम में अमित जोगी....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
पाटन में मनाऊंगा दीवाली, फोडूंगा फटाखा - अमित
अमित जोगी का आरोप जानबूझकर नहीं दिया अनुमति
अमित जोगी की अनुपस्थिति में भी सैकड़ों हुए जनसभा में शामिल
हेलीकाप्टर रोकोगे तो पैदल आऊंगा, पाटन से दूर नहीं जाऊंगा -अमित
दुर्ग/छत्तीसगढ़/ दिनांक 10.11.2023 - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे प्रदेश अध्यक्ष और पाटन विधानसभा के प्रत्याशी अमित जोगी ने कहा ये फोटो आज पाटन में मुझे आशीर्वाद देने भारी संख्या में आये पाटनवासियों की है। आज मैं पाटन में आयोजित सभा में नही पहुंच पाया। हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर सभी पाटनवासियों से माफी मांगता हूं और वचन देता हूं कि दीवाली पाटन में ही मनाऊंगा।

उन्होंने कहा मैंने पाटन में हेलीकॉप्टर के लिये नाईट लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। मुझे पाटनवासियों से दूर करने के क्रम में आज जानबूझ कर उसकी अनुमति स्थानीय प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के कहने पर देने के बाद रद्द कर दी गयी। ये मुझे पाटन में मिल रहे अपार समर्थन का डर और बौखलाहट है जो भूपेश बघेल से ऐसी हरकतें करवा रहा है। इतनी बडी संख्या में लोग मुझे आशीर्वाद देने आज आये और मुझे उन तक पहुंचने नही दिया गया।

उन्होंने कहा पाटन से मुझे दूर रखने के लिये आप कितना भी जोर लगा दो, हेलीकॉप्टर रोकोगे तो पैदल आऊंगा लेकिन पाटन से दूर नही जाऊंगा।

दीवाली वहीं मनाऊंगा, फोडूंगा फटाका, देखना कका। अमित जोगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments