google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सींनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खिलाड़ियों का प्रदर्शन....

Aug 14, 2023
1 min read























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीत कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रौशन किया


रायपुर मंडल में कार्यरत खिलाड़ी जे. रामालक्ष्मी ने 57 किलोग्राम वर्गसमुह में 480 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण तथा सन्तोषी मांझी 63किलोग्राम वर्गसमुह में 460 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक को अपने नाम किया |

रायपुर – 13 अगस्त 2023 , काशीपुरा उत्तराखंड में आयोजित सींनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी जे. रामालक्ष्मी ने 57 किलोग्राम वर्गसमुह में 480 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण तथा सन्तोषी मांझी 63 किलोग्राम वर्ग समुह में 460 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक को अपने नाम किया । वहीं 105 किलोग्राम वर्ग समूह में हरिओम ने 950 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर का नाम रौशन किया ।


भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है । इसी का परिणाम है कि इन खिलाड़ियों ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रौशन किया है । इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सहित अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html