google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी की जनसभा के वक्त बालकनी और छत पर नहीं जा सकेंगे लोग.....

Oct 16, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रैपिडएक्स के उद्घाटन करने से पूर्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित जनसभा स्थल के आसपास की सोसायटी और मकान में रहने वाले लोग छत और बालकनी में नहीं निकल सकेंगे। नए लोगों के आने की पुलिस को जानकारी देनी होगी।

पुलिस की ओर से आरडब्ल्यूए, मकान मालिक, को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सख्त रहेगी। वसुंधरा सेक्टर आठ स्थित जनसभा स्थल के आसपास की हाईराइज सोसायटियों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, मकान में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान छत पर और बालकनी में जाने की अनुमति नहीं होगी। मंच के पीछे मकान में रहने वाले लोग भी बालकनी व छत पर नहीं निकलेंगे। इसको लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम की ओर से नोटिस जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि सुरक्षा के चलते सभी लोगों का सत्यापन किया जाए।


कोई भी नया परिवार, व्यक्ति यदि सोसायटी में आता है तो इसकी सूचना, पहचान पत्र थाना प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम को दें। कार्यक्रम स्थल के सामने 24 मंजिला मेट्रो स्यूट सोसायटी में अभी आठ परिवार रह रहे हैं। अन्य फ्लैट खाली हैं। सभी को नोटिस दिया गया है। यहां पर पुलिसबल तैनात किया जाएगा। साथ ही ड्रोन से सख्त निगरानी की जाएगी।सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों, सोसायटियों में काम करने वाले कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों, दुकानदारों आदि का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने सभी के पहचान पत्र, आधार कार्ड लिए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html