google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देखते ही लोगों के उड़े होश, हाईवे पर दिखा अलग ही नजारा........

Sep 4, 2023
1 min read
































































महाराष्ट्र के पुणे से सटे दिवे घाट से हैरान करने वाला वीडियो सामने आ रहा है | वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ बीच हाईवे पर बैठा हुआ है और उसके आस-पास से वाहन गुजर रहे है| वाहन चालक डर-डर के अपने वाहन निकालते रहे, उन्हें डर लगा रहा कि कहीं तेंदुआ उन पर हमला न कर दे और वहीं तेंदुआ घायल नहीं हो जाए | दरअसल, घटना रविवार दोपहर की है | पुणे सासवाड वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी थी, जिससे घायल हुआ तेंदुआ बीच सड़क बैठ गया | चोट लगने के कारण तेंदुआ वहां से जाने की स्थिति में नहीं था | करीब आधे घंटे तक वह बीच सड़क बैठा रहा |


उसके आस-पास से एक के बाद एक सैकड़ों वाहन गुजरते रहे | इसी दौरान किसी वाहन चालक ने तेंदुआ का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया | वीडियो में नजर आ रहा है कि कार में बैठे लोगों में तेंदुए को देखकर उत्सुकता भी है और वह लोग डर भी रहे हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html