google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लोगों ने वेटर को बनाया निशाना, बिल को लेकर मार-पिटाई...

Nov 7, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चंडीगढ़- चंडीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर भारी-भरकम शराब बिल को लेकर कुछ लोगों ने एक वेटर को पीट दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, मारपीट के बाद जब यह लोग कार में सवार होकर भाग रहे थे तो वेटर ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन रुकने की बजाए कार सवारों ने उसे करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। इस घटना में वेटर काफी बुरी तरह से घायल हो गया है। उसके दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई हैं, जबकि पैर में भी चोट लगी है। पीटने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं, जो तलवारें भी लहरा रही थीं। मामला रविवार भोर का है।


घटना पंचकुला के सेक्टर-20 की है। यहां पर दो पुरुष तीन महिलाओं के साथ एक नाइटक्लब में पहुंचे थे। इन लोगों ने शराब पी, खाना खाया और मौजमस्ती की। यह सिलसिला भोर चार बजे तक चलता रहा। जब वेटर उनके पास बिल लेकर पहुंचा तो दोनों व्यक्ति उससे उलझ गए। यह बिल 23000 रुपए से ज्यादा का था। वेटर के साथ चल रही इन लोगों की बहस उस वक्त हिंसात्मक हो गई, जब दोनों व्यक्ति नाइटक्लब के बाउंसर्स के साथ उलझ गए। इसी दौरान दोनों में से किसी एक ने मदद के लिए अपने एक दोस्त को फोन कर दिया। कुछ ही देर में दर्जन भर लोग दो कार में सवार होकर मौके पर पहुंच गए। इन लोगों के पास लाठी-डंडे और तलवारें भी थीं। इन लोगों के साथ तीन महिलाएं भी नजर आ रही हैं जो तलवारें लहराने के साथ मुक्के भी चला रही हैं।


जब मारपीट काफी ज्यादा बढ़ गई तो वहां मौजूद लोगों ने भागने की भी कोशिश की। जब यह लोग कार में सवार होकर भाग रहे थे तो 18 साल के वेटर, जिसका नाम जयंत बताया गया है, ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान मारपीट करने वालों ने उसे करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। यह पूरा वाकया कैमरे पर कैद हो गया है। फिलहाल पंचकुला के सेक्टर 6 स्थित सिविल हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद सेक्टर 20 पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html