google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भूपेश सरकार की नीतियों से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त : बृजमोहन अग्रवाल

Sep 27, 2023
2 min read







































































पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से:-

  • परिवर्तन यात्रा के दौरान लबरा सरकार के खिलाफ जमकर बरसे पूर्व मंत्री...

  • भाटापारा से धरसीवां तक परिवर्तन यात्रा का हुआ भव्य स्वागत....

  • जनता के हक का पैसा खा गई घोटालेबाज भूपेश बघेल सरकार....

  • प्रदेश में चल रही परिवर्तन की बयार....

  • अब नइ सहिबो, कोयला चोर सरकार को बदलिबो....

भाटापारा/धरसींवा। 26 सितंबर 2023। भाटापारा से धरसीवां विधानसभा पहुंची परिवर्तन यात्रा में शामिल होकर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार पर जमकर भरसे। इस दौरान शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा में उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है की प्रदेश की जानता ने ठान लिया है की प्रदेश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकना है। बीते 5 वर्षों में एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं किया यह सरकार बहनों, बुजुर्गों विधवाओं, युवाओं, महिलाओं सबके साथ वादाखिलाफी करते आ रही है इस सरकार ने गांव के गरीब किसानों को भी छलने का कार्य किया। यह सरकार केवल शराब माफिया, रेत माफिया, कोयला माफिया, अपराधिक तत्वों की और एक वर्ग विशेष की सरकार है सरकार बिजली बिल हाफ की बात करती है परंतु बिजली बिल हाफ होने की बजाय छत्तीसगढ़ में बिजली ही हाफ हो गई है छत्तीसगढ़ में निरंतर धर्मांतरण, सनातन पर प्रहार अपराध और एक वर्ग विशेष के द्वारा लोगों को प्रताड़ित करने का कार्य चल रहा है।

कांग्रेस दोनो हाथ से लूट रही...

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार दोनों हाथ से छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रही है। गरीब जनता को लूटने का काम कर रही है। कांग्रेस ने गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाई थी, बिजली बिल हाफ करने, शराब बंदी का वादा किया था। बिजली बिल तो आधा नही हुआ उल्टा लोगो को करंट लगने लगा। बिजली का बिल दुगुना और बिजली हाफ हो गई। अब बदला चुकाने का समय आ गया है। जब वोट डालने जाओगे तो कमल का फूल बटन दबाना है, बदला चुकाना है।

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगी सरकार...

छत्तीसगढ़ 2003 में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। उस समय जैसा उत्साह कार्यकर्ताओ में दिख रहा था आज भी वैसा ही उत्साह कार्यकर्ताओ में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। कार्यकर्ता एकजुट हो कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए।

भाजपा आएगी तो सुशासन आएगा...

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आयेगी तो छत्तीसगढ़ में भी योगी का बुलडोजर चलेगा। छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था का राज, सुशासन का राज, खुशी का राज होगा। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा छत्तीसगढ़ में तरक्की आएगी। छत्तीसगढ़ को बचाने का कमल खिलाना है।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा (विधायक भाटापारा), सांसद सुनील सोनी तथा प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा मौजूद रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html