google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जुहार परिवार के नुआखाई महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब, पश्चिम विधानसभा में जुहार परिवार का शक्ति प्रदर्श

Oct 10, 2023
2 min read








































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

  • सभी आथिति का माला पहनाकर स्वागत और सम्मान

  • संबलपुर की सुपर हिट सिंगर डमरूधर ताँड़ी और छत्तीसगढ़ सुपर हिट सिंगर सुनील सोनी को सुनने पहुंचे हजारों पश्चिम विधानसभा उत्कल वाशी और आम जनता

  • हमारी लड़ाई गरीबी से, लड़ेंगे और ग़रीबी को दूर करने के लिए काम करेंगे

  • पश्चिम विधानसभा उत्कल समाज को दिलाएंगे गरीबी और नशा से मुक्ति - संजय नाग

रायपुर/ छत्तीसगढ़, दिनांक 7 अक्टूबर 2023। जुहार परिवार छत्तीसगढ़ के द्वारा गुड़ियारी के भारत माता चौक में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नुआखाई महाउत्स्व के माध्यम से बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर दिया जुहार परिवार ने। जिसमें सरोना, कोटा खालबाडा, गोगांव, श्री नगर, कुक्रबेड़ा, अशोक नगर, समता कॉलोनी, राम नगर, कलिंग नगर, शुक्रवारी बाज़ार, सरस्वती नगर, मोवा बाज़ार, गीता नगर सहित पश्चिम विधानसभा से हजारों की संख्या में उत्कल समाज के लोग अन्य समाज के जनता ने। संबलपुरी सिंगर डमरूधर ताँड़ी और छत्तीसगढ़ सुपर हिट सिंगर सुनील सोनी के गीत को सुनने के लिए और साथ में डांस को देखने और सुनने के लिए आज जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान अतिथियों को समस्त पाधिकारी जुहार परिवार के फूल फटाखा के साथ पहनकर जोरदार स्वागत किए और साथ मंच में माला पहनाकर सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार मधुकर पांडेय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी राजनीतक दल में उत्कल समाज के लोगों का सम्मान मिलें और हर जगहे में जहां काम करते है रोज़ी रोटी कमाने जाते वहाँ भी। संजय नाग ने कहा जो भी पार्टी सत्ता में आते है पर समाज के लिए कोई अच्छे कदम नहीं उठाए जिससे समाज ठगा हुआ महेसूस कर रहा है बीस साल में समाज के बुजुर्गों का पेंशन नहीं बढ़ा, युवाओं को रोजगार नहीं मिला जुहार परिवार सभी राजनीतिक दल से माँग करती है की उत्कल समाज को सम्मान दे, जुहार परिवार की लड़ाई गरीबी से। हम गरीबी से लड़ेंगे और जीतेंगे। नुआखाई महाउत्स्व के प्रभारी जुहार परिवार के प्रमुख संजय नाग ने कहा उतर विधानसभा में उतर उत्कल समाज की जनता जिन बस्ती में रहेती समस्या आज भी जस की तस है, हजारों की संख्या में उत्कल समाज पात्र हितग्राही आवास योजना से वंचित, उत्तर विधानसभा में उत्कल समाज के युवा नशे की गिरफ्त में आ चुका है। कार्यक्रम को जुहार परिवार के विजय नाग, अर्जुन ताँड़ी कनी सेठ, हेमन बाग, सैनी नायक, ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन शायम ताँड़ी ने किया और संचालन जुहार परिवार के अजय कुमार ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद साहू, केदार यादव, ओम जंघेल, सरवन साहू, पवन सेन, दीपक स्वामी, रोहित मार्काण्डे उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html