google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा और कांग्रेस के आपसी वैमनस्य से जनता परेशान - मायावती.....

Aug 15, 2023
1 min read




























































बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा है ‎कि भाजपा और कांग्रेस के आपसी वैमनस्य ने जनता को परेशान कर ‎‎दिया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मध्य प्रदेश की भाजपा, राजस्थान और छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच जनहित के मुद्दे छूटते जा रहे हैं। मायावती ने सोमवार को एक्स के माध्यम से लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप, मुकदमों आदि की राजनीति से कमरतोड़ महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, शोषण-अत्याचार आदि जनहित से जुड़े ज्वलन्त मुद्दों का चुनाव के समय पीछे छूट जाना कितना उचित है ?


उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा-शासित मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि कांग्रेस के राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है, लेकिन इनकी जनविरोधी नीतियों व विकास के हवाहवाई दावों के कारण सर्वसमाज के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिला असुरक्षा आदि इन तीनों राज्यों में असली चुनावी मुद्दे बन चुके हैं। बसपा इन तीनों राज्यों में भाजपा व कांग्रेस सरकारों के खिलाफ जनहित व जनकल्याण के खास मुद्दों को लेकर अकेले अपने बूते पर विधानसभा का यह चुनाव लड़ रही है जिसके लिए उम्मीदवारों के नाम भी स्थानीय स्तर पर घोषित किए जा रहे हैं। पार्टी को भरोसा है कि वह अच्छा परिणाम हासिल कर जीत सु‎नि‎श्चित करेगी।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html