धन्वंतरी जेनेरिक दवा की सस्ती दवाइयों से लोगों को मिल रही बड़ी राहत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अब तक 1.59 लाख लोगों को 6 करोड़ 43 लाख की हुई बचत 8 करोड़ 66 लाख रुपए की दवाइयां मिली 2 करोड़ 22 लाख में रायगढ़ की धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान बिक्री में पूरे प्रदेश में शीर्ष पर
रायगढ़। आमजनों को दवाईयों में होने वाले खर्च को कम करने और रियायती दर पर दवाईयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य शासन द्वारा प्रदेशभर में धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान खोली गयी है। जहां 70 प्रतिशत तक दवाइयां छूट के साथ उपलब्ध हैं। नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत लोगों ने रियायती दर पर दवाईयों का लाभ लेते हुए अब तक 6 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक की राशि की बचत की है। शहर की धन्वंतरी दवा दुकान जनसंख्या के लिहाज से बिक्री के मामले में पूरे प्रदेश में शीर्ष पर है। योजना की शुरुआत से अब तक करीब 1.59 लाख लोगों ने यहां से सस्ती दरों पर दवाइयां खरीदी हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments