google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पीसीडब्ल्यूजे ने किया वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान....

Nov 17, 2023
1 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • गोपाल वोरा और पूर्णचंद्र रथ हुए सम्मानित

  • पीसीडब्ल्यूजे ने मनाया 05वां स्थापना दिवस

रायपुर। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के पांचवें स्थापना दिवस एवं 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ पत्रकारों को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें गोपाल वोरा को देवऋषि नारद सम्मान एवं पूर्णचंद्र रथ को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान प्रदान किया गया जिसे आज छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा सुपुर्द किया गया।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष अजीत शर्मा,महासचिव अनुपम वर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर वर्मा, कोषाध्यक्ष निखिल भटनागर व वरिष्ठ पत्रकार पूर्णचंद्र रथ ने गोपाल वोरा के निवास में जाकर सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह दिया उल्लेखनीय है वोरा स्वास्थ्य लाभ ले रहे है इसलिए उनकी सुविधा हेतु घर जाकर सम्मानित किया गया वही पत्रकार पूर्णचंद्र रथ का सम्मान कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के हाथो से किया गया । राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कार्यालय में केक काटकर संस्था का स्थापना दिवस भी मनाया गया।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष सैय्यद खालिद कैस, संगठन महासचिव शशि दीप, महासचिव खेमराज चौरसिया के द्वारा संस्था के स्थापना दिवस व राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारणी की पहल को सहर्ष सहमति प्रदान करते हुए प्रस्तावित नाम को संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html