पटवारियों का 25वें दिन भी जारी है आंदोलन…

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
पे ग्रेड सहित अन्य मांगों को लेकर पटवारी की हड़ताल व धरना 25वें दिन भी जारी रहा। जबकि क्रमिक भूख हड़ताल धरने को तीन दिन गुजर गए। आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी अश्वेंद्र सिंह छाबड़ा एवं पार्टी अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष एवं अंजुमन सारंगपुर सदर एमए अलीम बाबा कुरैशी एवं पार्टी संगठन ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर पटवारियों की मांगो का समर्थन किया।
धरना को संबोधित करते आप लोस प्रभारी श्रीछाबड़ा ने कहा कि सरकार ने हठधर्मिता अपनाकर पटवारियों को मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए मजबूर किया है। सरकार का यह रवैया सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पटवारी की जायज मांगों को पूरा न करके उनके साथ तो अन्याय कर ही रही है। आम जनता को हो रही परेशानियों के लिए भी सरकार जिम्मेवार है।
सरकार बिना किसी देरी के पटवारी की पे-ग्रेड आदि मांगों को पूरा करें। अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष कुरैशी ने अपने संदेश में एसोसिएशन की मांगों का समर्थन किया है। इस मौके पर पटवारी संघ के कोषाध्यक्ष गगन मोर्य ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर म प्र पटवारी संघ द्वारा पूरे प्रदेश मे 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अपनी मांगो को लेकर पटवारी संघ का आंदोलन दिनो दिन तेज होता जा रहा है बीते तीन दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार को हमारी कोई चिंता नहीं है। लेकिन हम अपनी मांगो को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं और आगे भी डटे रहेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments