रेत माफियाओं ने की पटवारी की हत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
शहडोल-मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी गई. रीवा जिले के रहने वाले 45 वर्षीय प्रसन्न सिंह ब्यौहारी में पटवारी के पद पर पदस्थ थे. देर रात सूचना मिलने पर पटवारी अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ उस जगह गए जहां से उन्हें रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिल रही थी.
इस दौरान पटवारी ने देखा कि मौके पर कुछ लोग ट्रैक्टरों में अवैध रेत लेकर निकल रहे थे. पटवारी प्रसन्न सिंह ने ट्रैक्टर के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक पटवारी को कुलचते हुए वहां से फरार हो गया. इसके पहले पिछले तीन दिन से प्रशासन उसी इलाके में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही भी कर रहा था लेकिन बेखौफ माफिया लगातार सोन नदी से अवैध उत्खनन में लगा हुआ था.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ट्रैक्टर चालक को मैहर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ड्राइवर शुभम विश्वकर्मा और ट्रैक्टर मालिक प्रशांत सिंह दोनों मैहर के रहने वाले हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments