google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पटवारी डकार गया पांच हजार, पुलिस ने पेट से निकाली रिश्वत की रकम, जाने पूरा मामला....

Jul 25, 2023
2 min read












आपने लोगो को रिश्वत लेते हुए काफी बार सुना होगा, लेकिन ये मामला कुछ रोचक है...

कटनी जिले के बिलहरी हल्का में पदस्थ पटवारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा तो उसने कानून से बचने रिश्वत की रकम चबाकर निगल ली। इसके बाद लोकायुक्त ने पुलिस की मदद से आरोपी पटवारी को जिला के निजी अस्पताल ले जाकर उसके पेट से वापस नोट निकलवाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पेट से डाक्टरों ने गुदा बने नोट निकाले जिसे सुरक्षित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कटनी के बिलहरी में हल्का पटवारी के पद पर पदस्थ गजेंद्र सिंह ने चंदन लोधी से जमीन सीमांकन और रिपोर्ट के बदले में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत 10 जुलाई 2023 कों प्रार्थी द्वारा जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर की गई थी। शिकायत के बाद अधिकारियों ने शिकायत की जांच करते हुए आरोपी पटवारी को दोषी पाया।


आरोपित पटवारी ने जमीन के सीमांकन कार्य करने के बदले में नगद पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की रकम लेने के लिए गजेंद्र सिंह ने अपने निजी कार्यालय में चंदन को बुलाया था, जिसे लेते हुए लोकायुक्त ने पटवारी को दबोचा है, लेकिन कार्रवाई के दौरान ही पटवारी ने रिश्वत की रकम को मुंह में निगल कर चबाने लगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने रिश्वत की रकम उसके मुंह निकालने की कोशिश की लेकिन पटवारी ने अधिकारी की अंगुली को काट लिया।

जिसके बाद पूर्ण नियोजित तरीके से पटवारी पर लोकायुक्त की टीम ने करवाई की। पटवारी ने 500 के 9 नोटों को निगल कर करवाई से बचने का प्रयास किया। पटवारी को निगले गए नोटों कों निकालने कटनी जिला अस्पताल लाया गया है, जहं पर डाक्टरों की टीम के विशेष उपचार देकर नोटों की गली हुई गड्डी निकाली गई। ऐसा पहली बार हुआ कि सबूत की खातिर पेट में गए पैसे उगलवाने पुलिस रिश्वत खोर को लेकर अस्पताल पहुंची हो। पूरी कार्यवाही में लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उईके सहित अन्य अधिकारियों भी उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html