google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पटवारी सुसाइड मामले में गिरफ्तार, महिला आरक्षक फरार....

Oct 2, 2023
1 min read














































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जिला में अपनों ने ही मिलकर रिश्तों का कत्ल कर दिया है, कोतवाली थाना क्षेत्र के दीन दयाल कालोनी में 29 अगस्त को एक युवक ने सुसाइड कर लिया था, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. इस दौरान प्रमोद के सुसाइड को लेकर जांजगीर कोतवाली थाना पुलिस ने युवक के माता-पिता और नाना से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ | पुलिस ने सुसाइड के संबंध में प्रमोद के माता पिता और परिजनों से पूछताछ किया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. परिजनों ने बताया, "प्रमोद कुमार बंजारे कम्प्यूटर की पढ़ाई के बाद अपने पटवारी मामा लखन कुर्रे के पास कंप्यूटर ऑपरेटर था | कुछ दिनों से पटवारी लखन कुर्रे, उसकी पत्नी और उसका भाई सुबेश कुर्रे बार बार पटवारी का गोपनीय पासवर्ड को गलत उपयोग किये हो कह कर प्रमोद को प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आ कर प्रमोद कुमार बंजारे ने आत्महत्या कर लीं |


जांजगीर के कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 34 आईपीसी का मामला दर्ज किया है. मामले की जांच के बाद पुलिस ने मृतक के दो मामा पटवारी लखन कुर्रे और उसके भाई सुबेश कुर्रे को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है | वही अपने पति और देवर के साथ मिलकर भांजा को प्रताड़ित करने वाली महिला आरक्षक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है | पुलिस आरोपी महिला आरक्षक की तलाश में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षक सक्ति में तैनात थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html