पाटन चाहता है परिवर्तन -अमित....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
बहुत हुआ कका-भतीजा, इस बार जोगी को मौका- JCCJ
पाटन विधासभा में अमित जोगी का सघन जनसंपर्क
अमित ने बोले पाटनवासियों के भरपूर प्यार से अभिभूत हूं

पाटन/दुर्ग/रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 3 नवंबर 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के पाटन प्रत्याशी अमित जोगी ने आज पाटन नगर पंचायत क्षेत्र में सघन जन सम्पर्क किया और हल चलाता किसान चुनाव चिन्ह में वोट देने की मतदाताओं से अपील करते हुए गरीबी ल हराना हे, हल चलाता किसान के बटन दबाना हे, जोगी सरकार बनाना हे का पाम्पलेट वितरण किया। जहां लोगों का भारी जनसमर्थन मिला। इस दौरान लोगों से मिले जनसमर्थन और प्यार से अभिभूत होकर अमित जोगी ने कहा यह चुनाव मैं भूपेश के खिलाफ नहीं भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ रहा हूं, यह चुनाव दाऊ परिवार बनाम पाटन के गरीब, अनुचित जाति, जनजाति, अतिपिछड़ा वर्ग लोगों के अधिकार की लड़ाई है ।

मैं तो केवल चेहरा हूं प्रत्याशी पाटन वासी है, प्रत्याशी तो पीएससी पीड़ित है,आवास पीड़ित है, वादाखिलाफी पीड़ित है, नियमितीकरण पीड़ित है, शराबबंदी पीड़ित है, मैं तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध इन सभी पीड़ितों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। पाटन वासियों के कहने से पाटन से लड़ने का निर्णय लिया हूं। मेरे आने के बाद पहली बार पाटन में चुनाव होगा अभी तक तो पिछले 23 साल से एक ही परिवार के चाचा भतीजा के बीच सेटिंग चलती रही चुनाव तो अब होगा। उन्होंने कहा पाटन परिवर्तन चाहता है,बहुत हुआ कका भतीजा, इस बार जोगी को मौका।








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments